72वीं सीसीई भर्ती की संशोधित रिक्तियां
बीपीएससी द्वारा 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए एक संशोधित अधिसूचना (Corrigendum) जारी की गई है। यह संशोधन 5 मई 2026 को जारी मूल विज्ञापन के संदर्भ में किया गया है।
नए नोटिस के अनुसार, गन्ना उद्योग विभाग में ‘केन ऑफिसर’ (Cane Officer) के 44 पदों को भर्ती प्रक्रिया से हटा दिया गया है। ये पद टेबल-1 में क्रम संख्या 11 पर शामिल थे।
इस बदलाव का कारण यह है कि बिहार गन्ना विकास नियम 2025 के तहत ये पद असिस्टेंट डायरेक्टर (शुगरकेन डेवलपमेंट) और अन्य समकक्ष पदों की श्रेणी में आते हैं, जिनकी पात्रता और परीक्षा पैटर्न संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से अलग है।
इसी वजह से इन पदों को इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। संशोधन के बाद अब कुल रिक्तियों की संख्या 1186 रह गई है।
7 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे सिलेबस, पात्रता और परीक्षा तिथि देख सकते हैं।
यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य योग्य स्नातकों का चयन बिहार सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए करना होता है। चयनित उम्मीदवारों को सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) समेत अन्य प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्ति मिलती है।