BPSC Paper Leak Case: मामले में बीते सप्ताह तक 18 गिरफ्तारियां
इस मामले में बीते सप्ताह तक 18 गिरफ्तारियां हो चुकी है। मामले की जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध विंग कर रही है। बिहार राज्य सरकार में 726 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
BPSC 67th CCE Paper: जिला मुख्यालयों पर अच्छे एवं बड़े परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं
बिहार लोक सेवा आयोग, पटना ने संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता पुर्नपरीक्षा के लिए आवश्यक सूचना जारी करते हुए कहा है कि बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता पुर्नपरीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अत्यधिक रहने के कारण जिला मुख्यालयों पर एक चरण में परीक्षा आयोजित करने के लिए पूर्णतया सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
BPSC 67th CCE Preliams: इस दफा एक से अधिक चरणों में होगी परीक्षा
उक्त आलोक में आयोग द्वारा प्रारंभिक पुर्नपरीक्षा को एक से अधिक चरणों में आयोजित करने तथा परीक्षाफल Equipercentile Equating Technique से जारी करने का निर्णय लिया गया है। इस आलोक में परीक्षा दिनांक 20 सितंबर, 2022 एवं गुरुवार, 22 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय आयोग की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा।