फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC FRO Mains Admit Card: उत्तराखंड पीएससी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Tue, 30 Aug 2022 01:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC FRO Mains Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
UKPSC FRO Mains Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC FRO Mains Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग/UKPSC ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने की पात्रता हासिल की थी, वे अपने प्रवेश पत्र को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 सितंबर, 2022 से लेकर 15 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को फोरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें