फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 67th: तीसरी बार टली बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा, अब इस कारण हुई स्थगित

Tue, 29 Mar 2022 10:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 67th Exam Postponed: प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सात मई, 2022 के लिए निर्धारित थी। परीक्षा में भाग लेने वाले पंजीकृत उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा अब आठ मई, 2022 को आयोजित की जाएगी
विज्ञापन
BPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा तीसरी बार टाली गई है। आयोग की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार, 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को सीबीएसई आंतरिक परीक्षा के कारण टाला गया है। हालांकि, आयोग द्वारा 67वीं सीसीई के लिए नई तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। 

विज्ञापन


बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा अब आठ मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सात मई, 2022 के लिए निर्धारित थी। परीक्षा में भाग लेने वाले पंजीकृत उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Trending Videos

बीपीएससी के आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कुछ आंतरिक परीक्षाओं के कारण, बीपीएससी को 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को फिर से स्थगित करना पड़ा है। क्याेंकि परीक्षा कक्षों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही थी। 

BPSC 67th CCE Prelims प्रवेश पत्र 16 दिन पहले जारी होंगे

बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रीलिम्स 2022 एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा की तारीख से लगभग 16 दिन पहले जारी होने की संभावना है। इसलिए, उम्मीदवार इस एडमिट कार्ड के अप्रैल, 2022 के अंत तक जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी बार टाली गई प्रारंभिक परीक्षा 

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को तीसरी बार टाला गया है। पहले परीक्षा 23 जनवरी , 2022 को होनी निर्धारित थी। इसे टालकर 30 अप्रैल, 2022 के लिए निर्धारित कर दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही बीपीएससी ने परीक्षा को फिर से टालकर सात मई के लिए निर्धारित कर दिया गया था। अब एक बार फिर परीक्षा को टालकर आठ मई के लिए निर्धारित किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें