फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Forest Guard Result: दिल्ली वनरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Tue, 29 Mar 2022 05:00 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Forest Guard Result: वनरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में कुल 253 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब इन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा (पीईटी और पीएसटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
Delhi Forest Guard Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Forest Guard Result: वन और वन्यजीव विभाग, दिल्ली ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा, 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को चेक करने का लिंक अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम वन और वन्यजीव विभाग, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट forest.delhigovt.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

Delhi Forest Guard Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
वनरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में कुल 253 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब इन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा (पीईटी और पीएसटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। वन और वन्यजीव विभाग, दिल्ली की ओर से वनरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 से 7 मार्च, 2021 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

Delhi Forest Guard Result: भर्ती का विवरण

कुल पद - 211
  1. सामान्य वर्ग के लिए पदों की संख्या- 88
  2. ओबीसी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 57
  3. एससी वर्ग के लिए  पदों की संख्या- 30
  4. एसटी वर्ग के  पदों की संख्या- 15
  5. ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पदों की संख्या- 21
विज्ञापन

Delhi Forest Guard Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 
 
  • सबसे पहले उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • अब ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें