फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएससी 66वीं मुख्य परीक्षा: आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल, 29 जुलाई से होंगी परीक्षाएं, पढ़ें विस्तृत खबर

Wed, 07 Jul 2021 09:00 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 66वीं मुख्य प्रतियोगी परीक्षा 2021 का आयोजन 29 से 31 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66वीं मुख्य प्रतियोगी परीक्षा 2021 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए शेड्यूल या तारीखों की घोषणा कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीपीएससी 66वीं मुख्य लिखित परीक्षा 29 से 31 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पहले, परीक्षा 5 जून से आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, नवीनतम अधिसूचना की जांच के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

किसी भी एक भाषा में दे सकते हैं जवाब
प्रत्येक विषय के लिए 66वीं मुख्य प्रतियोगी परीक्षा 2021 की अवधि तीन घंटे की होगी। परीक्षा में अभ्यर्थी को अपना उत्तर हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू सहित किसी भी एक भाषा में देना होगा। लिखित परीक्षा में चयनित आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Trending Videos

यह है परीक्षाओं का कार्यक्रम:

- सामान्य हिंदी परीक्षा और सामान्य अध्ययन - पेपर 1 का आयोजन 29 जुलाई को होगा। सामान्य हिंदी का पेपर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा जबकि सामान्य अध्ययन की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी
- सामान्य अध्ययन - पेपर 2 की परीक्षा 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10: 00 बजे से दोपहर 1:00 बजे होगी।
- अंत में वैकल्पिक विषय की परीक्षा 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी और समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।
- अंत में वैकल्पिक विषय की परीक्षा 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी और समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का तय किया गया है। 

परीक्षा से एक सप्ताह पहले आएगा प्रवेश पत्र

इसके अलावा, आधिकारिक नोटिस में, बीपीएससी ने सूचित किया गया है कि अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले आधिकारिक बीपीएससी वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि आयोग डाक द्वारा आवेदकों को प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा।
विज्ञापन

731 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

बता दें कि यह बीपीएससी 66वीं मेन्स परीक्षा बिहार सरकार के तहत विभिन्न विभागों में कुल 731 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार ध्यान दें कि कुल रिक्तियों में से कम से कम 169 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें