कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को पदों के आधार पर आईएनआर 20,000 से आईएनआर 38,200 तक मासिक वेतन मिलेगा। पशुधन फार्म निवेश अधिकारी को 38,200 रुपये वेतन दिया जाएगा, जबकि पशुधन फार्म निवेश सहायक को 30,500 रुपये सैलरी दी जाएगी। वहीं पशुधन फार्म परिचालन सहायक के लिए 20,000 रुपये वेतन निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र होगा।
ऑनलाइन परीक्षा 50 अंकों की होगी और साक्षात्कार भी 50 अंकों का होगा। उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों चरणों में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।