फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rojgar Mela: यूपी के मेरठ में लगने वाला है रोजगार मेला, 10 हजार+ नौकरियों का मौका; इंटरव्यू से होगा चयन

Fri, 21 Feb 2025 10:49 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rojgar Mela:  मेरठ में आयोजित होने वाले दो दिन के रोजगार मेले में 150 कंपनियां 10,000 से अधिक युवाओं की भर्ती करेंगी।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर जैसे क्षेत्रों के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।
विज्ञापन
Job Opportunity - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rojgar Mela: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के युवाओं के लिए एक खुशखबरी आई है। निजी क्षेत्र में नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों के लिए मेरठ में 27 और 28 फरवरी को एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला मेरठ के एनएच-58 स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित होगा, जहां 10,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


यह मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश में हैं। अगर आप भी नौकरी की खोज में हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें और समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।
 
विज्ञापन

150 से ज्यादा कंपनियां प्रदान करेंगी अवसर  

रोजगार मेले में 150 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद होंगे, जो युवाओं के साक्षात्कार लेंगे। इस मेले में 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट, टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल सभी वर्गों के युवा भाग ले सकते हैं। सहायक निदेशक के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से लेकर 35,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। खास बात यह है कि यदि कोई उम्मीदवार इंटरव्यू में सफल होता है, तो उसे तुरंत जॉइनिंग लेटर भी दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ऑन-द-स्पॉट सुविधा भी उपलब्ध

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। हालांकि, जो युवा पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, उन्हें मेले के दौरान रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। सहायक निदेशक ने बताया कि इस बार अधिकतर कंपनियां मेरठ की ही हैं, जिससे युवाओं को अपने गृह क्षेत्र में नौकरी मिलने की संभावना और बढ़ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें