फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHC Recruitment: बॉम्बे हाईकोर्ट में 5700+ स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, अभी करें आवेदन

Mon, 18 Dec 2023 11:22 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bombay HC Recruitment 2023: बॉम्बे हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क और चपरासी के 5793 पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bombay HC Recruitment - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bombay HC Recruitment 2023: बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क और चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण करने की आज अंतिम तिथि है। भर्ती अभियान का लक्ष्य उच्च न्यायालय में कुल 5793 पदों को भरना है। योग्य उम्मीदवारों को आज शाम 6.00 बजे से पहले आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर अपने आवेदन जमा करने होंगे। लिहाजा बिना समय गवांए अभी अप्लाई कर दें।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

  • स्टेनोग्राफर - 714 रिक्तियां
  • जूनियर क्लर्क - 3495 रिक्तियां
  • चपरासी/हमाल - 1584 रिक्तियां

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: 18 दिसंबर, 2023 को 18 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षणिक योग्यता
स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्क के लिए - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। (कानून में डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी)।
चपरासी/हमाल के लिए - उम्मीदवार को न्यूनतम 7वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और उसका शरीर अच्छा होना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सरकार द्वारा निर्दिष्ट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या विशेष पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान किया गया शुल्क किसी भी तरह से वापस नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें