फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOM Admit Card 2022: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जारी किया सामान्य अधिकारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Sun, 06 Mar 2022 08:48 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से इस भर्ती के माध्यम से संस्थान में 500 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को स्केल 2 और 3 के जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
BOM Admit Card 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BOM Admit Card 2022: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सामान्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और इसमें शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से सामान्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 मार्च, 2022 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से इस भर्ती के माध्यम से संस्थान में 500 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को स्केल 2 और 3 के सामान्य अधिकारी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़ें अहम दिशा-निर्देश गिए गए हैं। उम्मीदवार अपने साथ में एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। 

भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन करने की तारीख- 4 से 22 फरवरी, 2022 तक।
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 4 मार्च, 2022
  • परीक्षा की तारीख- 12 मार्च, 2022
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  5. अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें