महाराष्ट्र 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। ऐसे में मुंबई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को उम्मीद है कि नई सरकार दिहाड़ी मजदूरों के लिए जरूरी सुधार लाएगी और इस क्षेत्र पर फाइनेंशियल बोझ कम करने के लिए नई नीतियां बनाएगी। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने वोटिंग के महत्व पर जोर देते हुए इसे "राष्ट्रीय त्योहार" बताया है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने साझा किए अपने विचार
सुरेश ओबेरॉय ने कहा, "वोटिंग एक राष्ट्रीय त्योहार है और यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करें।" वही इसी क्रम में अभिनेता गुलशन देवैया ने कहा, "किसी भी देश में चुनाव होना। एक अच्छे और साफ लोकतंत्र की पहचान है। यह लोगों का अधिकार भी है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हमें लोगों से कितनी दिक्कतें होती हैं। हमारा यही एजेंडा है कि हम एक निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करा सकें।"
इन सितारों नें भी चुनाव को लेकर की यह बात
विधानसभा चुनाव को लेकर बोनी कपूर का कहना है, "वोट कर के अपना नेता चुनना एक लोकतंत्र देश की पहचान है और मेरा मानना है कि हर किसी को अपने इस अधिकार का उपयोग करना चाहिए।" वही, निर्माता सुभाष घई का कहना है, "मैं वैसे तो किसी भी पार्टी से संबंधित नहीं हूं। महाराष्ट्र मेरी कर्म भूमि रही है। मैं चाहता हूं कि राज्य के लिए किसी ऐसे नेता का चुनाव हो जो यहां के विकास के बारे में सोचे। फिर चाहे वह किसी भी पार्टी का हो।"
दिहाड़ी मजदूरों को लेकर उठाया मुद्दा
वही, फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष का कहना है कि नेताओं से कई बार दैनिक वेतनभोगियों को लेकर अपील की जा चुकी है, लेकिन उनकी नौकरी कंफर्म करने के लिए सरकार ने बहुत कम काम किया है। कोविड 19 के बाद इन दिहाड़ी मजदूरों ने कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया है। गुलशन देवैया ने भी इस बात का समर्थन किया है। अभिनेता का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार सबसे बड़ी फिल्म सिटी विकसित कर रही है और सब्सिडी दे रही है, इसलिए हर कोई वहां शूटिंग के लिए जाएगा।
Kal Ho Naa Ho: फिल्म 'कल हो ना हो' की री-रिलीज पर करण जौहर की प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल के करीब है यह फिल्म'