फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOB LBO Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में एलबीओ भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब तीन अगस्त तक करें आवेदन

Tue, 22 Jul 2025 12:07 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2500 लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 2500 लोकल बैंक ऑफिसर पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BOB LBO Recruitment 2025: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की पंजीकरण अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 3 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 थी।

कुल 2500 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए 2500 लोकल बैंक ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। कुल 2500 रिक्तियों में से 1043 पद अनारक्षित (जनरल) वर्ग के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा, 367 पद अनुसूचित जाति (SC), 178 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 667 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 245 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा, जिसके दौरान उनके कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

योग्यता और पात्रता

आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसे पेशेवर डिग्रीधारक भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं। इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (IDD) वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉन्ड की शर्तें

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद न्यूनतम 3 वर्षों की सेवा देना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें 5,00,000 रुपये (पांच लाख रुपये) का एक बॉन्ड भरना होगा। यदि कोई उम्मीदवार इस निर्धारित सेवा अवधि से पहले इस्तीफा देता है या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसे यह राशि बैंक को चुकानी होगी। यह शर्त बैंक द्वारा दी जाने वाली ट्रेनिंग, संसाधनों और भर्ती प्रक्रिया की लागत को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

48,480 मिलेगी बेसिक सैलरी 

चयनित अभ्यर्थियों को असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-1) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद पर उन्हें 48,480 से 85,920 रुपये रुपये तक वेतन मिलेगा। शुरुआत में बेसिक सैलरी 48,480 होगी रुपये, जो हर कुछ साल बाद तय राशि के अनुसार बढ़ती जाएगी। जैसे-जैसे कर्मचारी की सेवा अवधि बढ़ेगी, वैसे-वैसे वेतन में भी बढ़ोतरी होती रहेगी।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू शामिल होंगे। जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें आगे भाषा दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • “Careers” सेक्शन में जाकर “Current Opportunities” पर क्लिक करें।
  • अब "BOB LBO Recruitment 2025" लिंक खोलें और Apply Now पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें