लाइव फोटोग्राफी और सुरक्षा जांच होगी सख्त
परीक्षा केंद्रों पर वीडियो निगरानी और फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) की व्यवस्था रहेगी। किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या नकल पर परीक्षा तत्काल रद्द कर दी जाएगी, और उम्मीदवार को भविष्य की SSC परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।
क्या-क्या ले जाना मना है?
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किताबें, पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। केवल पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति दी गई है।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय
दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयोग के मानक फॉर्मेट में प्रमाणपत्र लाना होगा। उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा और आवश्यकता अनुसार स्क्राइब (लिपिक सहायक) की सुविधा दी जाएगी। लेकिन स्क्राइब वही व्यक्ति नहीं हो सकता जो SSC परीक्षा का अभ्यर्थी हो।
कौन-कौन से ID प्रूफ मान्य हैं?
अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी। मान्य पहचान पत्रों की सूची इस प्रकार है:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- वोटर ID
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- सरकारी/कॉलेज/स्कूल से जारी ID कार्ड
अगर ID पर दर्ज जन्मतिथि, एडमिट कार्ड की जन्मतिथि से मेल नहीं खाती, तो अभ्यर्थी को 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र (केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड या सरकारी संस्था द्वारा जारी) की मूल प्रति लानी होगी।
यहां पढ़ें नोटिस...