फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIRAC: बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च काउंसिल में कई पदों पर भर्ती, स्नातक-परास्नातक और PhD वालों करें आवेदन

Fri, 03 Jul 2026 06:59 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BIRAC Recruitment 2026: बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल में मैनेजर, प्रोग्राम ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर और यंग प्रोफेशनल समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। पद के अनुसार 30,000 रुपये से लेकर 2.70 लाख रुपये प्रति माह तक का समेकित वेतन मिलेगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BIRAC Recruitment 2026: बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल ने विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर, सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर, प्रोग्राम ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, यंग प्रोफेशनल, कंसल्टेंट समेत कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 12 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 30,000 रुपये से लेकर 2.70 लाख रुपये प्रति माह तक का समेकित वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

BIRAC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2026

BIRAC Recruitment 2026: कितनी वैकेंसी भरी जाएंगी?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से संस्थान विभिन्न पदों की कुल 15 रिक्तियां भरी जाएंगी। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
पद का नाम रिक्तियां
मैनेजर (रेगुलेटरी अफेयर्स) 1
मैनेजर (रिसर्च एनालिसिस) 1
सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर 2
प्रोग्राम ऑफिसर 3
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एनालिस्ट 1
फाइनेंस ऑफिसर 2
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट 1
ऑफिसर (लीगल) 1
यंग प्रोफेशनल 2
एसोसिएट कंसल्टेंट (क्लीन एनर्जी) 1
कुल 15

BIRAC Recruitment 2026: आवेदन करने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी?

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। प्रमुख योग्यताएं इस प्रकार हैं-
  • लाइफ साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मा, बायोमेडिकल साइंस, पब्लिक हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी आदि में स्नातकोत्तर की डिग्री।
  • संबंधित पदों के लिए बीई/बीटेक, एमएससी, एमकॉम, एमबीए (फाइनेंस), एलएलबी, बीकॉम, स्नातक अथवा पीएचडी।
  • प्रत्येक पद के लिए 0 से 10 वर्ष तक का संबंधित कार्य अनुभव अनिवार्य है।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की विस्तृत योग्यता आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य देखें।

आयु सीमा

पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है।
 
पद अधिकतम आयु
यंग प्रोफेशनल 26 वर्ष
प्रोग्राम ऑफिसर / फाइनेंस ऑफिसर / लीगल ऑफिसर / प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एनालिस्ट 30 वर्ष
सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर / एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट 35 वर्ष
मैनेजर 38 वर्ष
एसोसिएट कंसल्टेंट 45 वर्ष
 

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को पद और अनुभव के आधार पर 30,000 रुपये से 2,70,000 रुपये प्रति माह तक समेकित वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया क्या है?

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा-
  • आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग
  • पात्र उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • BIRAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Career/Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें