Bihar Vidhan Sabha Sachivalaya Recruitment 2023: बिहार विधानसभा सचिवालय में ऑफिस अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 01 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2024 तक है। जबकि उम्मीदवारों के पास शुल्क भुगतान करने का मौका 23 जनवरी 2024 तक रहेगा।
बिहार विधानसभा सचिवालय में अलग-अलग विभागों में 183 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
सुरक्षा गार्ड 80 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) 40 पद
ऑफिस अटेंडेंट 54 पद
ड्राइवर 09 पद
बिहार विधानसभा सचिवालय में सुरक्षा गार्ड और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। जबकि ऑफिस अटेंडेंट के लिए 10वीं पास योग्यता होना चाहिए। इसके अलावा ड्राइवर के लिए 10वीं के साथ एलएमवी और एचएमवी का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
सुरक्षा गार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 675 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।, जबकि एससी/एसटी के लिए 180 रुपये का शुल्क देना होगा।
ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये और एससी/एसटी के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा।
डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि एससी/एसटी के लिए 150 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा या ऑफलाइन शुल्क भुगतान केवल ई चालान मोड के माध्यम से कर सकते हैं।
बिहार विधानसभा सचिवालय में ऑफिस अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए, जबकि सुरक्षा गार्ड के लिए 18 से 25 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।