21 से 37 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन के पात्र
स्वास्थ्य विभाग बिहार पटना के अधीनस्थ विभिन्न जिलों के असैनिक शल्य चिकित्सा-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) के अधीन स्वच्छता निरीक्षक के 276 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास भौतिकी विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी के साथ 12वीं पास एवं सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त संस्थान से डिप्लोमा-इन-सेनिटरी इंस्पेक्टर कोर्स में उत्तीर्ण एवं तत्संबंधी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। इन पदों पर आयु सीमा के तहत 21 से 37 वर्ष तक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
दूसरे शब्दों में उम्मीदवारों का जन्म 1998 के बाद नहीं होना चाहिए। महिला समेत अन्य आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त, 2015 के आधार पर की जाएगी। विज्ञापित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तहत 5,200-20,200 रुपये एवं ग्रेड पे के तौर पर 2,400 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
ऑनलाइन करें आवेदन
ऑनलाइन करें आवेदन
- फोटो : getty
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। जारी रिक्तियों पर आवेदन शुल्क के तहत बिहार राज्य के स्थायी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को 200 रुपये जमा करने होंगे, जबकि शेष अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये जमा करने होंगे।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पंजीकरण के पश्चात् प्राप्त चालान से भारतीय स्टेट बैंक के किसी भी शाखा में करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद बैंक से प्राप्त प्रति को अपने पास सुरक्षित रखें। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 13 मई, 2016 से प्रारंभ हो गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08 जून, 2016 है। आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 13 मई, 2016 से 10 जून, 2015 है। विज्ञापित पदों पर सूचीबद्ध किए गए उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बीएसएससी की वेबसाइट www.bssc.bih.nic.in पर विजिट करें।