परिणाम से पहले विकल्प-सह-वरीयता सुविधा
आयोग सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित करने से पहले विकल्प-सह-वरीयता सुविधा प्रदान करेगा। इस संबंध में योग्य उम्मीदवारों को जल्द ही सूचित कर दिया जाएगा। सुविधा शुरू होने के बाद निर्धारित अवधि के दौरान उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करनी होंगी।
एसएससी की आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "यह भी सूचित किया जाता है कि आयोग उक्त परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले विकल्प-सह-वरीयता प्राप्त करेगा। इस संबंध में एक सूचना शीघ्र ही अपलोड की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित समय अवधि के भीतर अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करने के लिए विकल्प-सह-वरीयता विंडो के सक्रियण की सूचना दी जाएगी।"
28 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति
एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो खुल चुकी है। उम्मीदवार आज, 26 नवंबर से एसएससी सीएचएसएल टियर-2 उत्तर कुंजी के खिलाफ भी आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्ति सुविधा की अंतिम तिथि 28 नवंबर है।
ऐसे करें संभावित अंकों की गणना करें
उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। इसके लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा
- हल न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा
- संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।
उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के चरण
एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- वह उत्तर चुनें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
- सहायक दस्तावेज संलग्न करें भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति जमा करें और सुरक्षित रखें।