फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police Exam 2020: लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Sat, 02 Jan 2021 05:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

Bihar Police Admit Card 2020: बिहार पुलिस विभाग में सिपाही (होमगार्ड) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2020 के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड सेंट्रल बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 जनवरी, 2021 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होनी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 551 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होगी। लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


Bihar Police Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड - 
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे Bihar Home Guards सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपनी डीटेल्स दर्ज करे और लॉगिन करें।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Bihar Police Admit Card 2020: डायरेक्ट लिंक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें