बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस स्टेनो सहायक उप-निरीक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना प्रवेश पत्र बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले बिहार अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-अभ्यर्थी जैसे ही अपना विवरण दर्ज करेंगे उनका स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन आईडी की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद उनको जन्म तारीख भरनी होगी और आखिर में कैप्चा भरकर लॉग इन करना होगा।