फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar LC Admit Card: ऑफिस असिस्टेंट और ड्राइवर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 21 दिसंबर को होगा एग्जाम

Thu, 18 Dec 2025 06:01 PM IST
जागृति जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Legislative Council Admit Card 2025: बिहार विधान परिषद ने ऑफिस असिस्टेंट और ड्राइवर पदों के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जानें प्रक्रिया...
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद के ऑफिस असिस्टेंट और ड्राइवर पद के लिए भर्ती परीक्षा 21 दिसंबर को होगी। जिन लोगों ने आवेदन किया था, वे अधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।ऑफिस असिस्टेंट और ड्राइवर पद के लिए भर्ती कई चरणों में होगी। पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, बेसिक नॉलज और पद से संबंधित सवाल पूछें जाएंगे। 
विज्ञापन


ड्राइवर पद वाले आवेदकों के ड्राइविंग स्किल टेस्ट और ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उपयुक्तता परीक्षण होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। अंतिम स्टेप मेडिकल परीक्षा में फिटनेस जांच होगी। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवार के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 

ये भी पढ़े: CBSE Recruitment 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ले जाना जरूरी?

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना इसके किसी भी आवेदक को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़े: HPSC Exam Date: एचपीएससी ने जारी की आठ भर्ती परीक्षाओं की तिथियां, 19 जनवरी से होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं। 
  • Recruitment Section पर क्लिक करें।
  • Notice Board में Admit Card लिंक खोलें।
  • लॉगिन के लिए यूजर आईडी/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें। जो पंजीकरण के समय जनरेट हुआ था।
  • स्क्रीन पर खुला एडमिट कार्ड पीडीएफ में डाउनलोड करके प्रिंट सुरक्षित रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें