फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Jeevika Exam: बिहार जीविका परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक जारी, देखें श्रेणीवार विवरण; जानें अगला चयन

Fri, 10 Apr 2026 01:34 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Jeevika Exam Cut-Off: बिहार जीविका परीक्षा 2025 के लिए विभिन्न श्रेणियों का कट-ऑफ जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ अंक देख सकते हैं और आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Jeevika Exam Cut-Off OUT: बिहार आजीविका संवर्धन संस्था (BRLPS) ने आजीविका विशेषज्ञ (जीविका) पद के लिए 2025 की कट-ऑफ जारी कर दी है। यह कट-ऑफ अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार संस्था की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जारी की गई है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब वेबसाइट पर जाकर अपनी कट-ऑफ आसानी से देख सकते हैं।

विज्ञापन

 
श्रेणी कट-ऑफ श्रेणी कट-ऑफ
यूआर 48.8998 बीसी दिव्यांग - VI 37.9768
यूआर महिला 45.1741 बीसी दिव्यांग - DD 40.4995
यूआर दिव्यांग - VI 42.0896 बीसी दिव्यांग - MD 32.8359
ईडब्ल्यूएस 47.8498 ईबीसी 45.1741
ईडब्ल्यूएस महिला 44.146 ईबीसी महिला 42.0896
ईडब्ल्यूएस एफएफ 46.7998 ईबीसी दिव्यांग - OH 43.6496
ईडब्ल्यूएस दिव्यांग - DD 42.0896 एससी 39.005
ईडब्ल्यूएस दिव्यांग - OH 42.0896 एससी महिला 35.2493
बीसी 47.8498 एसटी 42.5996
बीसी महिला 43.6496 एसटी महिला 37.3494
डब्ल्यूबीसी 42.0896 - -

कट-ऑफ के आधार पर होगा अगला चयन

बिहार जीविका परीक्षा 2026 के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कट-ऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। ये कट-ऑफ अगले चरण में चयन का पहला आधार होते हैं। जो उम्मीदवार तय किए गए अंक प्राप्त करेंगे, वे आगे की प्रक्रिया जैसे दस्तावेज सत्यापन (DV), साक्षात्कार (जहां लागू हो) और मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए योग्य माने जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि कट-ऑफ तैयार करते समय कई बातों को ध्यान में रखा गया है। इसमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, कुल पदों की संख्या और सभी उम्मीदवारों का प्रदर्शन शामिल है। इन सभी आधारों पर ही हर श्रेणी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देखें कट-ऑफ अंक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए Career सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "आजीविका विशेषज्ञ पद के लिए कटऑफ अंकों की घोषणा" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर श्रेणीवार कट-ऑफ अंक दिखाई देंगे।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या सेव कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें