फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi DSU Vacancy: दयाल सिंह कॉलेज में गैर-शिक्षण पदों पर वैकेंसी, मिलेगा शानदार वेतन; इस तारीख तक भरें फॉर्म

Fri, 10 Apr 2026 12:32 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Dayal Singh College Delhi में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती का शानदार मौका सामने आया है। इस वैकेंसी के तहत कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें उम्मीदवारों को अच्छा वेतन  भी मिलेगा।  
विज्ञापन
Delhi Dyal Singh College Recruitment 2026 - फोटो : https://www.dsc.du.ac.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Dyal Singh College Recruitment 2026: दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली (DU), लोधी रोड, नई दिल्ली ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 33 पदों को भरा जाएगा, जिनके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें रोजगार समाचार (11–17 अप्रैल 2026) में विज्ञापन जारी होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

 
पद का नाम कुल रिक्तियां आयु सीमा
वरिष्ठ सहायक 1 30 वर्ष
वरिष्ठ तकनीकी सहायक (STA) 1 30 वर्ष
सहायक 1 30 वर्ष
कनिष्ठ सहायक 3 27 वर्ष
प्रयोगशाला सहायक 1 30 वर्ष
प्रयोगशाला परिचारक 17 30 वर्ष
पुस्तकालय परिचारक 9 30 वर्ष
कुल 33 -
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के तहत वरिष्ठ सहायक और वरिष्ठ तकनीकी सहायक (STA) को वेतन स्तर-6 में रखा जाएगा, जबकि सहायक और प्रयोगशाला सहायक को स्तर-4 का वेतन मिलेगा। वहीं कनिष्ठ सहायक को लेवल-2 के अंतर्गत सैलरी दी जाएगी और प्रयोगशाला परिचारक तथा पुस्तकालय परिचारक को स्तर-1 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Non-Teaching Recruitment 2026" या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब "New Registration" पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी चेक करके फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें