फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSBC Final Result: बिहार सीएसबीसी निषेध कॉन्स्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें चयन सूची

Sat, 13 Aug 2022 08:19 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar CSBC Prohibition Constable Final Result 2021 Out: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार ने शनिवार, 13 अगस्त, 2022 को बिहार CSBC निषेध कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट 2021 की घोषणा की है।
विज्ञापन
Bihar CSBC Prohibition Constable Final Result Out - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar CSBC Prohibition Constable Final Result Out: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार ने शनिवार, 13 अगस्त, 2022 को बिहार CSBC निषेध कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट 2021 की घोषणा की है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर अपने संबंधित परिणाम और और चयन सूची देख सकते हैं।  

विज्ञापन

बिहार सीएसबीसी कॉन्स्टेबल अंतिम परिणाम में 363 चयनित

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी ), बिहार की ओर से परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, कुल 363 उम्मीदवारों (274 पुरुष और 89 महिला) को निषेध कॉन्स्टेबल के पदों पर नियुक्ति के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इससे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) दौर में कुल 1,825 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 26 और 27 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया गया था। 

 

बिहार सीएसबीसी 365 पदों पर कर रहा निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती 

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार की ओर से 2021 में भर्ती हेतु निषेध कॉन्स्टेबल के कुल 365 पदों को अधिसूचित किया था। उसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 दिसंबर, 2021 को शुरू हुई थी। आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2022 को समाप्त हुई थी।
 
विज्ञापन

बिहार सीएसबीसी निषेध कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट चेक करने का तरीका

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार की ओर से जारी भर्ती अभियान के अंतिम परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना चाहिए।
 
  1. सबसे पहले सीएसबीसी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद 'परिणाम: निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती के फाइनल रिजल्ट' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपका परिणाम की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  4. इसे अपने डिवाइस पर रिजल्ट फ़ाइल डाउनलोड करें।
  5. इसके बाद मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर कर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें