भाषाई योग्यता और आयु सीमा
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान जरूरी है। वहीं, अन्य राज्यों से आवेदन करने वालों के लिए हिंदी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। यह स्थानीय कार्यक्षमता और संवाद के लिहाज से आवश्यक है।
सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और अंत में चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।