फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB VDO Exam Date: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा टली, अब नवंबर में इस तारीख को होगी आयोजित

Thu, 07 Aug 2025 12:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB VDO New Exam Date Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 की नई तारीख घोषित की है। पहले यह परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित होनी थी, लेकिन अब नवंबर में आयोजित होगी।  
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB VDO New Exam Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। पहले यह OMR आधारित लिखित परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे नवंबर 2025 में आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 850 पदों को भरा जाना है, जिनमें 683 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं।  

इस दिन होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड  ने बताया है कि ग्राम विकास अधिकारी  भर्ती परीक्षा, जो पहले 31 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली थी, अब 02 नवम्बर 2025 को एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी। आयोग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस परीक्षा में केवल लगभग 5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, इसलिए इसे एक ही शिफ्ट में आयोजित करना उचित होगा।

विज्ञापन

लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा भी स्थगित 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 2 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि यह परीक्षा अब बाद में किसी नई तारीख को आयोजित की जाएगी। जैसे ही लैब असिस्टेंट की नई परीक्षा तिथि और अन्य विवरण तय होंगे, उम्मीदवारों को तुरंत सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें