इस भर्ती अभियान के तहत बेसिल लैब अटेंडेंट, कैशियर और सीनियर मैकेनिक सहित अन्य 86 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 अप्रैल, 2022 से पहले ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com या becilregistration.com पर कर सकते हैं।
BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने अपने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती अभियान के तहत बेसिल लैब अटेंडेंट, कैशियर और सीनियर मैकेनिक सहित अन्य 86 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीवादर 21 अप्रैल, 2022 से पहले ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com या becilregistration.com पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
लैब अटेंडेंट- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं/डिप्लोमा पास होना चाहिए।
कैशियर- इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में डिग्री होनी चाहिए।
सीनियर मैकेनिक- उम्मीदवरों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा पास होना चाहिए।
अन्य पद- बेसिल के अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से बीएससी / कक्षा 12वीं / डिप्लोमा पास होना चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
BECIL Recruitment 2022: श्रेणी अनुसार पदों की संख्या
कुल पदों की संख्या - 86
एमटीआर (मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन)- 34 पद
केशियर - 06
सीनियर मैकेनिक - 01
तकनीकी सहायक / तकनीशियन - 41
रेडियोग्राफिक तकनीशियन जीआर II - 01
लैब अटेंडेंट जीआर II - 03
BECIL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
बेसिल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सामान्य, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये के आवदेन शुल्क भुगतान करना होगा साथ ही प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 500 रूपये का भुगतान करना होगा।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये का अवेदन शुल्क और प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 300 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया हैं।