NIT Delhi Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
एनआईटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास पी.एच डी की डिग्री होना अनिवार्य हैं। आयु सीमा में पदों की श्रेणी अनुसार छूट दी गई हैं साथ ही शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एनआईटी की आधिकारिक वेबसाइट nitdelhi.ac.in पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
NIT Delhi Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
एनआईटी द्वारा अधिसूचना के अनुसार प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्युएस श्रेणी के उम्मीदवारों से 1000 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया हैं वहीं एसटी और एससी श्रेणी के उत्तीदवारों से 500 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
NIT Delhi Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी की आधिकारिक वेबसाइट nitdelhi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रुटमेंट के सेक्शन में जाएं और संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें अप्लाई करें के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र में पूछे गई सभी जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अब निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए के लिए प्रिंटआउट लें।