फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL recruitment 2022: मेडिकल ऑफिसर, पीआरओ और नर्स के पदों पर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

Tue, 16 Aug 2022 12:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BECIL recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से जारी की गई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2022 को निर्धारित की है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BECIL recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) की ओर से मेडिकल ऑफिसर, पीआरओ और स्टाफ नर्स समेच विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे। आइए जानते हैं भर्ती का पूरा विवरण...

विज्ञापन

क्या है आवेदन की जरूरी तारीख?
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से जारी की गई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।

इतने पदों पर है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 54 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों क सुविधा के लिए पदों का विवरण हमने नीचे बताया है-: 

भर्ती का विवरण-: 

कुल पदों की संख्या- 54
  • चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद): 08
  • सीनियर प्रोग्राम मैनेजर (तकनीकी): 01
  • जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ): 01
  • जूनियर प्रोग्राम मैनेजर (तकनीकी): 02
  • प्रोग्राम मैनेजर (प्रशासनिक): 01
  • योग चिकित्सक: 02
  • स्टाफ नर्स: 12
  • पंचकर्म तकनीशियन: 13
  • ऑडियोलॉजिस्ट: 01
  • नेत्र तकनीशियन / ऑप्टोमेट्रिस्ट: 01
  • ओटी तकनीशियन (नेत्र रोग): 01
  • सहायक पुस्तकालय अधिकारी: 01
  • पंचकर्म अटेंडेंट: 10

आवेदन शुल्क और जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/पूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों को 750 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें- BECIL recruitment 2022
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें