फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022 : एम्स भोपाल में तकनीकी सहायक सहित 86 पदों पर भर्तियां, जाने पात्रता, आयु और वेतनमान

Sat, 05 Mar 2022 07:02 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BECIL Recruitment 2022 : सभी इच्छुक उम्मीदवार बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BECIL Recruitment 2022 : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने एम्स भोपाल के लिए तकनीकी सहायक और तकनीशियन के कुल 86 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर कई श्रेणियों जैसे लैब अटेंडेंट जीआर II, मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन, कैशियर, रेडियोग्राफिक तकनीशियन ग्रेड - I, सीनियर मैकेनिक इत्यादि पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथी 11 मार्च है। आवेदकों का चयन निर्धारित मापदंडों और आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा। 

विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022 : आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
  • सूचना जारी करने की तिथि -  02 मार्च 2022
  • आवेदन के लिए प्रारंभिक तिथि -  03 मार्च 2022
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि  -  11 मार्च 2022

BECIL Recruitment  2022 : जानिए पदों से जुड़ी सम्पू्र्ण जानकारी 

पद का नाम : तकनीकी सहायक / तकनीशियन

शैक्षणिक योग्यता : 

1. उम्मीदवार के पास ओपरेशन तकनीशियन में बी.एससी की डिग्री के साथ ओपरेशन तकनीकों से संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
2. उम्मीदवार को ओटी (ऑपरेशन थिएटर) तकनीकों में डिप्लोमा के साथ के साथ 10+2 विज्ञान से उत्तीर्ण होना चाहिए सा ओपरेशन तकनीकों संबंधित क्षेत्र में 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

पदों की संख्या : 41
वेतनमान : 33,450/- रुपये
आयु सीमा : 25-35 वर्ष के बीच

पद का नाम : लैब अटेंडेंट जीआर II

शैक्षणिक योग्यता : 

1.10+2 विज्ञान से उत्तीर्ण होना चाहिए।
2.मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए।
3.मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी से संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

पदों की संख्या : 03
वेतनमान : रु.19,900/-
आयु सीमा : 18-27 वर्ष के बीच

पद का नाम : मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन

शैक्षणिक योग्यता : 

1.उम्मीदवार के पास बी.एससी. (मेडिकल रिकॉर्ड्स) या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 विज्ञान में पास होना चाहिए और मेडिकल रिकॉर्ड कीपिंग में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए।

पदों की संख्या : 34
वेतनमान : 23,550/- रुपये
आयु सीमा : 18-30 वर्ष के बीच

पद का नाम : कैशियर

शैक्षणिक योग्यता : 

1.उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणीज्य में डिग्री होनी चाहिए।
2.किसी सरकारी संगठन के लेखा कार्य को संभालने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
3.कंप्यूटर उपयोग में निपूर्ण होना चाहिए।

पदों की संख्या : 06
वेतनमान : 23,550/- रुपये
आयु सीमा : 21-30 वर्ष के बीच

पद का नाम : रेडियोग्राफिक तकनीशियन ग्रेड- I

शैक्षणिक योग्यता : 

1.किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से रेडियोग्राफी में बी.एससी. (ऑनर्स) की डीग्री होनी चाहिए।
2.किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा होना चाहिए, साथ में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

पदों की संख्या : 01
वेतनमान : 33,450/- रुपये
आयु सीमा : 21-35 वर्ष के बीच
विज्ञापन

पद का नाम : वरिष्ठ मैकेनिक (ए / सी और आर)

शैक्षणिक योग्यता : 


1. उम्मीदवार को मैट्रिक में उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / पॉलिटेक्निक से न्यूनतम 12 महीने का आईटीआई / रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
3. उम्मीदवार को मंत्रालयों / विभागों में रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग सिस्टम की स्थापना और रखरखाव में 08 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

पदों की संख्या : 01
वेतनमान : 23,550/- रुपये
आयु सीमा : 18-40 वर्ष के बीच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें