फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: एम्स बिलासपुर में निकलीं जूनियर लेवल की भर्तियां, इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

Mon, 13 Jun 2022 08:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Bilaspur Jobs BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) यानी बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Bilaspur Jobs BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) यानी बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून, 2022 है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 123 रिक्तियों को भरना है। बता दें कि बेसिल (Broadcast Engineering Consultants Indian Limited) की ओर से की जा रही सभी भर्तियां पूरी तरह अनुबंध आधारित है। 

BECIL Recruitment 2022: पदानुसार रिक्तियों का विवरण

  • लोअर डिवीजन क्लर्क : 18
  • लाइब्रेरियन ग्रेड-III : 01
  • स्टेनोग्राफर : 05
  • जूनियर वार्डन : 03
  • स्टोर कीपर : 08
  • जेई (इलेक्ट्रिकल) : 02

  • जेई (एयर कंडीशनिंग और रेफ्रीजरेशन) : 01
  • कनिष्ठ हिंदी अनुवादक : 01
  • योग प्रशिक्षक (01-पुरुष और 01-महिला) : 02
  • एमएसएसओ जीआर-द्वितीय : 03
  • फार्मासिस्ट : 03
  • प्रोग्रामर : 03
  • जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट : 01

  • सहायक आहार विशेषज्ञ : 02
  • एमआरटी : 10
  • डेंटल टेक्नीशियन (मैकेनिक) : 04
  • जूनियर ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट : 02
  • मोर्चरी अटैंडेंट : 02
  • सांख्यिकीय सहायक : 01
  • तकनीशियन (ओटी) : 12

  • ऑप्टोमेट्रिस्ट : 01
  • तकनीशियन (रेडियोलॉजी) : 06
  • तकनीशियन (प्रयोगशाला) : 23
  • तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) : 02
  • परफ्यूज़निस्ट : 02
  • तकनीशियन (रेडियोलॉजी) : 02
  • तकनीशियन (प्रयोगशाला) : 03
 

BECIL Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी / भूतपूर्व सैनिक / महिला उम्मीदवारों के आवेदकों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये लागू होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार becil.com/vacancies पर उपलब्ध अधिसूचना में उल्लेखित पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के आसान चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले बेसिल की वेबसाइट के पंजीकरण पृष्ठ becilregistration.com पर जाएं।
  2. नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  3. एक बार पंजीकृत होने के बाद, उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें और पसंदीदा पद के लिए आवेदन करें।
  4. भर्ती संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। 
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लें।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट becil.com/vacancies पर जाने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें