फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2023: बीईसीआईएल में फील्ड असिस्टेंट पदों पर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Wed, 12 Jul 2023 08:40 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने फील्ड असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने फील्ड असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 20 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 250 फील्ड असिस्टेंट पदों को भरना है।

विज्ञापन

BECIL Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। दिल्ली/एनसीआर का निवासी होना जरूरी है।

BECIL Recruitment 2023 आवेदन शु्ल्क

सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों को 885 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 531 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

BECIL Recruitment 2023 आयुसीमा

फील्ड असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

BECIL Recruitment 2023 वेतनमान

बीईसीआईएल फील्ड असिस्टेंट पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 22744 रुपये वेतन मिलेगा।

विज्ञापन

BECIL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाएं।

  • करियर पेज पर जाएं।

  • ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें