BARC Recruitment 2022: पोस्ट-वार शैक्षणिक योग्यता
पद एवं योग्यता
आशुलिपिक ग्रेड-3 : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास, अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति और अंग्रेजी में टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट।
चालक : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास, हल्के और भारी वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम तीन साल और भारी वाहन चलाने का कम से कम छह साल का अनुभव।
कार्य सहायक- ए : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए।
BARC Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) की भर्ती के आधार पर विभिन्न चरणों में चयन प्रक्रिया आयोजित करेगा। चयन प्रक्रिया के निम्नलिखित चरण आयोजित किए जाएंगे, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पदवार चयन प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं।
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट / ड्राइविंग टेस्ट (यदि आवश्यक हो)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
BARC Recruitment 2022: वेतन संरचना
पोस्ट एवं सैलरी
आशुलिपिक ग्रेड -3 : 25,500 रुपये
चालक : 19,900 रुपये
कार्य सहायक - ए : 18,000 रुपये
BARC Recruitment 2022: आयु सीमा
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष से कम नहीं हो और अधिकतम 27 वर्ष से ज्यादा न भी हो। ऐसे समझें अधिकतम आयु सीमा -
सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) : 27 वर्ष
ओबीसी : 30 वर्ष
एससी / एसटी : 32 वर्ष तक
BARC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, महिला और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।