फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Jobs 2024: इस बैंक में निकली बंपर भर्ती, 14 अक्तूबर से कर सकेंगे आवेदन, जानें रिक्तियां

Sat, 12 Oct 2024 06:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank Jobs 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bank Jobs 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने आधिकारिक तौर पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बैंक में सरकारी नौकरी की पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bankofmaharashtra.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 600 अप्रेंटिस पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू होगी और 24 अक्तूबर, 2024 को समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन


ट्रेनिंग की अवधि1 साल की रहेगी और चयनित उम्मीदवारों को 9000 स्टाइपेंड दिया जाएगा। इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यदि दस्तावेज सत्यापन के दौरान विसंगतियां पाई जाती हैं, तो उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। 

पात्रता मानदंड
  • इस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। 
  • आवेदकों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 150+GST आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये जीएसटी के साथ परीक्षा शुल्क है। वहीं पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को फीस में छूट दी गई है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और एक हस्तलिखित घोषणापत्र स्कैन करना होगा। 

उनके पास आधार कार्ड होना चाहिए, और यदि नहीं है, तो वे अपने आधार नामांकन आईडी का उपयोग कर सकते हैं। हस्तलिखित घोषणापत्र अंग्रेजी में होना चाहिए और इसमें यह बताना चाहिए कि दी गई सभी जानकारी सही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें