कैसे होगा चयन?
बैंक ऑफ इंडिया SO पदों के लिए चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा पास करनी होगी, और इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
- अब 'करियर' अनुभाग पर क्लिक करें।
- इसके बाद, 'विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2025' ढूंढें और उस पर क्लिक करें
- सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा करके प्रिंटआउट ले लें।