रिजल्ट के बाद अगला चरण
रिजल्ट देखने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नाम, रोल नंबर, और परीक्षा का नाम जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान से जांच लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। साथ ही, चयन प्रक्रिया के अगले चरण से संबंधित अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
कैसे देखें रिजल्ट?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
- एनफोर्समेंट कांस्टेबल रिजल्ट लिंक चुनें।
- लॉगिन पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रखने के लिए उसका प्रिंट आउट निकालना न भूलें।