रिक्तियों की संख्या और आयुसीमा
बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 250 वरिष्ठ प्रबंधक पदों को भरना है। इसके लिए 28 वर्ष से 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट का प्रावधान लागू है।
Bank of Baroda Jobs आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Bank of Baroda परीक्षा विवरण
बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 225 हैं। परीक्षा की अवधि 150 मिनट है।
BoB Recruitment शैक्षणिक योग्यता
बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सभी सेमेस्टर/वर्षों में न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या स्नातकोत्तर/एमबीए (विपणन और वित्त) या समकक्ष व्यावसायिक योग्यता होनी चाहिए।