Bank Note Press Recruitment: आवेदन की आखिरी तारीख
बैंक नोट प्रेस देवास में जूनियर तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। आखिरी समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
Bank Note Press Recruitment: 81 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से जूनियर तकनीशियन कुल 81 रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। इनमें 60 पद इंक फैक्टरी, 19 पद प्रिंटिंग और 2 पद इलेक्ट्रिकल के लिए है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Bank Note Press Recruitment: चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए 600 रुपये शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
Bank Note Press Recruitment: कैसे करेंगे आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले बैंक नोट प्रेस की आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जूनियर तकनीशियन भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना पंजीयन कर के लॉगिन करें।
4. अब सभी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।