पात्रता मानदंड
यूनियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही पूरी जानकारी के साथ जारी की जाएगी, हालांकि, पिछली अधिसूचनाओं के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अवाला, उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय,कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।