Balmer Lawrie ET Recruitment: बामर लॉरी एंड कंपनी (Balmer Lawrie & Co. Ltd) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईटी) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
डिग्री और डिप्लोमा वाले करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बी.ई./बी.टेक, एमबीए, पीजी डिप्लोमा या पीजी डिग्री होना चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 65% अंक और SC/ST व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 60% अंक जरूरी हैं।
अगर आप फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, तब भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको अपनी मार्कशीट जमा करनी होगी और 08 फरवरी 2027 तक डिग्री पूरी करनी होगी। B.Tech + M.Tech ड्यूल डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा की शर्तें
इस भर्ती में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (Post Graduate Engineering) पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जबकि एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (MBA समकक्ष) पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।