यूपी में प्रदेश भर के केंद्रों पर शुक्रवार से बीएड की काउंसलिंग शुरू हो रही है। पहले दिन एक से पांच हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की एजूकेशन बिल्डिंग में होने वाली काउंसलिंग में पहले दिन करीब ढाई सौ अभ्यर्थी काउंसलिंग को आएंगे।
सत्र 2015-16 के लिए बीएड काउंसलिंग का आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय है। पूर्व आयोजक विश्वविद्यालय बीयू की तर्ज पर ही इस बार काउंसलिंग के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं।
कार्यक्रम के मुताबिक पहले दिन एक से पांच हजार, 6 जून को 5001 से 12000, सात को 12001 से 22000, आठ को 22001 से 34000, नौ को 34001 से 46000, दस को 46001 से 58000 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
इसी तरह ग्यारह जून को 58001 से 70000, बारह को 70001 से 85000, तेरह को 85001 से 100000, चौदह को 100001 से 115000, पंद्रह को 115001 से 130000, सोलह को 130001 से 145000, सत्रह जून को 145001 से अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।