फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Constable Result: असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के संशोधित परिणाम जारी, यहां चेक करें

Fri, 28 Jan 2022 11:37 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Constable Result: SLPRB ने कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन बीते साल विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। बोर्ड ने पदानुसार संशोधित कटऑफ सूची भी जारी की है।
विज्ञापन
Assam Constable Result - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Constable Result:  राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम ने शुक्रवार 28 जनवरी, 2022 को कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की गई पीएसटी और पीईटी परीक्षा के संशोधित परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


Assam Constable Result: पदानुसार कटऑफ भी जारी
SLPRB ने कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन बीते साल विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। बोर्ड ने पदानुसार संशोधित कटऑफ सूची भी जारी की है। इसे भी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

इस भर्ती के माध्यम से असम पुलिस के अनआर्म्ड ब्रांच में 2,391 पद और आर्म्ड ब्रांच में 4,271 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके अलावा एपीआरओ में 788, डीजीसीडी और सीजीएचजी में 813 और एआईएसएफ बटालियन में 154 कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Assam Constable Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  result के पोर्टल पर क्लिक करें।

3. अब कांस्टेबल परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

5. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि दर्ज करें।

6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें