शैक्षणिक योग्यता
केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर ये है कि इन पदों पर भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसलिए योग्य उम्मीदवार आवेदन शुरू होने पर इन पदों के लिए पंजीकरण जरूर करें।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in.) पर जाएं।
- अब न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें और सही विवरण दर्ज करें।
- पंजीकृत होने के बाद आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पंजीकरण आईडी मिलेगा।
- अब यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- फिर आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब अपना आवेदन सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें।