फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPSC OCS Exam 2022 Application: ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Tue, 17 Jan 2023 10:25 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

OPSC OCS Exam 2022 Application: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) आज यानी 17 जनवरी से ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OPSC OCS Exam 2022 Application: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) आज यानी 17 जनवरी से ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2023 तक है।

विज्ञापन

OPSC OCS Age Limit आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र 38 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 683 रिक्तियों को भरना है। 

OPSC OCS  Educational Qualification शैक्षिक योग्यता

ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की अगर बात करें तो किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री होनी जरूरी है। 

OPSC OCS Selection Process चयन प्रक्रिया

ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) और मुख्य परीक्षा (लिखित और साक्षात्कार) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

OPSC OCS Exam 2022 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकृत करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें