APPSC Group 2 Mains 2024 Date: 23 फरवरी को होगी परीक्षा
पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे 23 फरवरी, 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "आयोग के वेब नोट और प्रेस नोट, दिनांक: 30.10.2024 के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि समूह II सेवाओं (अधिसूचना संख्या 11/2023) के लिए मुख्य लिखित परीक्षा जो 05.01.2025 को आयोजित होने वाली थी, उसे 23.02.2025 को पुनर्निर्धारित किया गया है। अन्य विवरणों के लिए आयोग की वेबसाइट http://psc.ap.gov.in पर नियमित रूप से जाएं।"
पहले भी स्थगित हो चुकी है परीक्षा
यह दूसरी बार है जब एपीपीएससी ग्रुप 2 मेन्स परीक्षा स्थगित की गई है। इससे पहले जुलाई में यह परीक्षा 28 जुलाई 2024 को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था । तब आयोग ने कहा था कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है।
एपीपीएससी ग्रुप 2 परीक्षा के बारे में
यह परीक्षा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 900 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा 25 फरवरी को राज्य के 24 जिलों में 1327 स्थानों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परिणाम 10 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया था।
ऐसे चेक करें नोटिस
जो उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एपीपीएससी ग्रुप 2 मुख्य परीक्षा 2024 वेब नोट पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार विवरण देख सकते हैं।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।