SBI SCO Vacancy: रिक्ति विवरण
एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के माध्यम से कुल 1497 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों का विवरण इस प्रकार है:
- उप प्रबंधक (सिस्टम) - परियोजना प्रबंधन और वितरण: 187 पद
- उप प्रबंधक (सिस्टम) - इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट और क्लाउड ऑपरेशंस: 412 पद
- उप प्रबंधक (सिस्टम) - नेटवर्किंग संचालन: 80 पद
- उप प्रबंधक (सिस्टम) - आईटी आर्किटेक्ट: 27 पद
- उप प्रबंधक (सिस्टम) - सूचना सुरक्षा: 7 पद
- सहायक प्रबंधक (सिस्टम): 784 पद
इन रिक्तियों में विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं, और उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दौरान अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित रिटन टेस्ट देना होगा, जिसमें उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित और तार्किक क्षमता के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
दोनों चरणों के परिणामों को ध्यान में रखते हुए अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और जो उम्मीदवार इस लिस्ट में शामिल होंगे, उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
SBI SCO Admit Card 2024: कॉल लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया
एसबीआई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उम्मीदवारों को bank.sbi/web/careers. पर लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स भरकर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। कॉल लेटर परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए एक अहम दस्तावेज होगा, जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आवश्यक होगा। एसबीआई एसओ एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers. पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर "एडमिट कार्ड" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स भरनी होगी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड।
- लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में भाग लेने के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।