फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC 2024: थर्मल पावर कॉरपोरेशन में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि बेहद नजदीक

Sat, 26 Oct 2024 07:11 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NTPC 2024: एनटीपीसी में जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, तो जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTPC 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) की भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 50 जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) के पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन

ये मिलेगी सुविधा

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) को एनटीपीसी द्वारा वेतन के अतिरिक्त कंपनी आवास/एचआरए, स्वयं, जीवनसाथी, दो बच्चों और आश्रित माता-पिता के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जूनियर एग्जीक्यूटिव को 40 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
विज्ञापन

जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जूनियर एग्जीक्यूटिव एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आवश्यक हो तो विवरण भरें।
  • आवेदन का भुगतान करें।
  • आवेदन को सहेजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें