15 नवंबर तक कर सकते हैं डाउनलोड
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी फेज 12 की अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र देखने की सुविधा 15 नवंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवार प्रश्न पत्र-सह-प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अपने संबंधित अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले सकते हैं क्योंकि यह निर्दिष्ट समय सीमा के बाद उपलब्ध नहीं होगा। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में प्रतिक्रिया पत्रक/अंतिम उत्तर कुंजी प्रदान करने के व्यक्तिगत अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।"
2,049 पदों पर होनी है भर्ती
भर्ती अभियान का उद्देश्य शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मैट्रिकुलेशन, हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन सहित तीन स्तरों पर विभिन्न पदों के लिए कुल 2,049 रिक्तियों को भरना है। आयोग ने एसएससी चरण 12 भर्ती परीक्षा 20, 21, 24, 25 और 26 जून को आयोजित की थी और परिणाम 30 अगस्त को घोषित किया गया था।
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 12 के परिणाम के अनुसार, कुल 61,618 उम्मीदवारों को अगले राउंड यानी स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें से कुल 29,561 उम्मीदवार स्नातक स्तर के, 15,895 मैट्रिक स्तर के और 16, 162 उच्चतर माध्यमिक स्तर के हैं।
योग्यता अंक
एसएससी फेज 12 भर्ती परीक्षा पास करने के लिए श्रेणीवार उम्मीदवारों को नीचे बताए न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करने होंगे:
- अनारक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को कम से कम 35%, यानी 70 अंक हासिल करने होंगे।
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस से संबंधित उम्मीदवारों को कम से कम 30%, यानी 60 अंक हासिल करने होंगे।
- अन्य श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को कम से कम 25%, यानी 50 अंक हासिल करने होंगे।