यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 684 रिक्तियों में सामान्य वर्ग के 364 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 164 पद, अनुसूचित जाति के 95 पद व अनुसूचित जनजाति के 61 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक या 12वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 जून, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार और कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
आवेदकों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7,640 से 21,050 रुपये दिया जाएगा।