फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नौकरी का खुल गया पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईबीपीएस ने सरकारी बैंकों में स्पेशलिस्ट अधिकारी बनने के लिए कॉमन लिखित परीक्षा -IV आयोजित करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। स्पेशलिस्ट अधिकारियों में इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा (हिंदी) ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, एचआर या पर्सनल ऑफिसर व मार्केटिंग ऑफिसर के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गयी है। इसके अलावा सभी पदों के लिए पदों से संबंधित तकनीकी ज्ञान में डिप्लोमा या डिग्री व कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण 18 नवंबर, 2014 से प्रारंभ है।

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट अधिकारी बनने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, गणितीय अभियोग्यता, तर्कशक्ति परीक्षण व व्यावसायिक जानकारी से संबंधित 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 अंको का होगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। लिखित परीखा 14 फरवरी व 15 फरवरी, 2015 को होने की संभावना है। आवेदन शुल्क के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 600 रुपए ‌ज‌बकि एससी/एसटी/विकलांग के लिए आवेदन की फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

आईबीपीएस के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने के लिए कॉमन लिखित परीक्षा-IV में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करने के बाद शुल्क जमा कर सकते है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा किया जा सकता है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 9 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 9 दिसंबर निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 3 फरवरी, 2015 से डाउनलोड किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें