आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को उसके के आधार पर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए ओसी से संबंधित उम्मीदवारों को 900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदव शुल्क देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
5-वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए, उम्मीदवारों को कुल 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अर्हता अंकों में दो प्रतिशत और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट दी जाएगी।
3-वर्षीय एलएलबी के लिए, जिन उम्मीदवारों ने किसी भी विषय में स्नातक पूरा कर लिया है और न्यूनतम 45% अंक प्राप्त किए हैं, वे एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों में छूट 3 साल के लिए लागू होगी।
AP LAWCET 2024: भाग लेने वाले संस्थान
आदिकवि नन्नया विश्वविद्यालय, राजमुंदरी
ऑल सेंट्स क्रिश्चियन लॉ कॉलेज, विशाखापत्तनम
अनंत कॉलेज ऑफ लॉ, तिरूपति
दैता श्रीरामुलु हिंदू कॉलेज ऑफ लॉ, मछलीपट्टनम
विधि विभाग, श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय, तिरूपति
डीएनआर कॉलेज ऑफ लॉ, भीमावरम
डॉ. अम्बेडकर ग्लोबल लॉ इंस्टीट्यूट, तिरूपति
डॉ बीआर अंबेडकर कॉलेज ऑफ लॉ, विशाखापत्तनम
जगरलामुडी चंद्रमौली कॉलेज ऑफ लॉ, गुंटूर
केकेसी कॉलेज ऑफ लॉ, पुत्तूर
केएलयू कॉलेज ऑफ लॉ, गुंटूर
एमपीआर लॉ कॉलेज, श्रीकाकुलम
एमआरवीआरजीआर लॉ कॉलेज, विजयनगरम
एनबीएम लॉ कॉलेज, विशाखापत्तनम
एनएस लॉ कॉलेज, प्रकाशम
एनवीपी लॉ कॉलेज, विशाखापत्तनम
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, काकीनाडा
श्रीमती वेलागापुडी दुर्गम्बा सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, विजयवाड़ा
श्री ईश्वर रेड्डी कॉलेज ऑफ लॉ, तिरूपति
श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय, तिरूपति
श्री पी बासी रेड्डी कॉलेज ऑफ लॉ, कडप्पा
श्री रावुरी कनकैया मेमोरियल लॉ कॉलेज, चित्तूर
श्री शिरडी साईं लॉ कॉलेज, विशाखापत्तनम
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ लॉ, तिरूपति
श्री विजयनगर कॉलेज ऑफ लॉ, अनंतपुर
वीरावल्ली कॉलेज ऑफ लॉ, राजमुंदरी
वीआर लॉ कॉलेज, नेल्लोर
AP LAWCET 2024 कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। cets.apsche.ap.gov.in।
होमपेज पर उपलब्ध AP LAWCET 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण करके आवेदन पत्र पूरा करें।
आवश्यक जानकारी भरके उचित दस्तावेज जमा करें।
अपना आवेदन जमा करने के लिए, शुल्क का भुगतान करें।